दिल्ली हिंसा : CISF जवान पर तलवार से किया था हमला, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (07:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में हुई हिंसा में सीआईएसएफ के एक जवान पर कथित रूप से हमला करके उसे घायल करने वाले एक प्रदर्शनकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया।

ALSO READ: दिल्ली हिंसा : लाल किले से गायब हुईं प्राचीन वस्तुएं, क्षतिग्रस्त मिलीं झांकियां...
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी आकाश प्रीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मी लाल किले में तैनात थे और उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की, जो वहां प्रवेश करने वाली भीड़ में शामिल था।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी को सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसने उस पर तलवार से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना कैमरे में कैद हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख