Hanuman Chalisa

सवर्ण आंदोलन का समर्थन कर रहे कथाकार देवकीनंदन ठाकुर को हिरासत में लिया

Webdunia
मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (18:05 IST)
लखनऊ। SC-ST एक्ट के खिलाफ सवर्ण आंदोलन का समर्थन कर रहे कथाकार देवकीनंदन ठाकुर को मंगलवार शाम उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे प्रेस वार्ता कर रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
 
जानकारी के अनुसार ठाकुर को आगरा के कमलानगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। एएसपी हरिपर्वत ने बताया कि ठाकुर पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें खंदौली में सभा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
 
ठाकुर ने अपनी गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस को पूछना चाहिए कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि ठाकुर की आगरा के खंदौली में सभा प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई। सभा की अनुमति न मिलने पर उन्होंने होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 
प्रशासन को थी बवाल की आशंका : बताया जा रहा है कि प्रशासन ने खंदौली में एससीएसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ होने वाली ठाकुर की जनसभा में बवाल की आशंका थी। इससे पूर्व खंदौली के सेमरा गांव में रविवार को महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। बवाल की आशंका के चलते ही प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख