rashifal-2026

DGCA ने रोस्टर संबंधी फैसले पर लगाई रोक, जल्द खत्म होगा इंडिगो संकट!

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (14:43 IST)
Indigo crisis : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देशभर में हड़कंप मच गया। सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। लोग घंटों से एयरपोर्ट पर बैठकर फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने विमानन कंपनियों को FDTL नियमों से राहत देने का फैसला किया। रोस्टर संबंधी फैसले पर रोक से इंडिगो संकट के जल्द ही खत्म होने की संभावना है।
 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट क्रू के लिए विकली रेस्ट से संबंधित निर्देश को वापस ले लिया है। अब एयरलाइंस जरूरत पड़ने पर विकली ऑफ की जगह छुट्टी को भी मान्य कर सकेंगी। ALSO READ: इंडिगो संकट ने बढ़ाई विमान यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख से भी ज्यादा
 
डीजीसीए ने पायलट एसोसिएशन को चिट्ठी लिखकर सहयोगी की अपील की। उसने अपने आदेश में कहा कि हवाई उड़ानों में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
 
गौरतलब है कि डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि फ्लाइट क्रू के लिए सप्ताह में अधिक आराम का समय निर्धारित किया जाए। रोस्टर में पायलट और क्रू के लिए नाइट शिफ्ट पहले 6 दिन थी, जिसे घटाकर 2 कर दिया गया था। रोस्टर में बदलाव के कारण क्रू मेंबर्स समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके, जिससे कई सारी फ्लाइट्स रद कर दी गईं। ALSO READ: बड़ी खबर, दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या है देश के अन्य एयरपोर्ट का हाल?
 
डीजीसीए  के इस आदेश का सबसे बड़ा असर इंडिगो एयरलाइंस पर देखने को मिला। पिछले 4 दिन में इंडिगो 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर चुका है और ज्यादातर उड़ानों में देरी देखी जा रही है। इस वजह से अन्य विमानन कंपनियों का किराया भी आसमान पर पहुंच गया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

DGCA ने रोस्टर संबंधी फैसले पर लगाई रोक, जल्द खत्म होगा इंडिगो संकट!

इंडिगो संकट ने बढ़ाई विमान यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख से भी ज्यादा

इलाज की आस में रातभर फर्श पर सोया रहा मरीज, सुबह डॉक्‍टर ने कमीशन के लिए निजी अस्‍पताल भेज दिया

LIVE: भारत और रूस के बीच 7 समझौते, भारत को तेल देता रहेगा रूस

बड़ी खबर, दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या है देश के अन्य एयरपोर्ट का हाल?

अगला लेख