Biodata Maker

इंडिगो संकट ने बढ़ाई विमान यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख से भी ज्यादा

Webdunia
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (14:21 IST)
Steep hike in airfares: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) इस समय एक अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है, जिसने हजारों यात्रियों की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, अन्य विमान कंपनियों ने अपने किराए में भारी इजाफा कर दिया है। दूसरी ओर, इंडिगो की पिछले दो दिनों में 1500 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद 5 दिसंबर को स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ऐसा लग रहा है कि इंडिगो की मुश्किल के बीच दूसरी कंपनियों ने 'आपदा में अवसर' ढूंढ लिया है। 
 
इस बीच, दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एक जानकारी के मुताबिक विमानन कंपनियों ने किराए में 10 गुना से भी ज्यादा वृद्धि कर दी है। दरअसल, इसे एक सामान्य बाजार प्रतिक्रिया कहा जाता है, जिसे डायनामिक प्राइसिंग (Dynamic Pricing) कहते हैं। जहां मांग बढ़ने और उपलब्ध सीटों की संख्या घटने पर कीमतें आसमान छूने लगती हैं।
 
दिल्ली से मुंबई के किराए में भारी वृद्धि : दिल्ली-मुंबई रूट भारत के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक है। इस रूट का सामान्य किराया 6000 से 7000 के आसपास है। यह किराया 50,000 रुपए तक पहुंच गया है। कुछ एयरलाइंस इसी रूट पर 31,000 से 32,000 तक का किराया ले रही हैं। दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-मुंबई, और अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का किराया भी कई गुना बढ़ गया है, जिससे यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा करना लगभग असंभव हो गया है। एयर इंडिया ने तो दिल्ली से मुंबई के बीच का किराया 1 लाख 4 हजार 211 रुपए कर दिया है। वेबसाइट की जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की रात 10:00 बजकर 10 मिनट पर उड़ने वाली फ्लाइट का किराया 1 लाख रुपए से अधिक दर्शाया गया है। 
हालांकि इसी कंपनियों की अलग अलग समय पर चलने वाली फ्लाइट्‍स का किराया भी अलग अलग दर्शाया गया है। उदाहरण के लिए दिल्ली से मुंबई के लिए दोपहर 3:10 बजे की उड़ान का किराया 40 हजार 580 रुपए दर्शया जा रहा है। इसी तरह दिल्ली से तिरुवनंतपुरम का किराया 1 लाख 55 हजार रुपए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किराए में यह बढ़ोतरी तब तक जारी रहने की आशंका है, जब तक कि इंडिगो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाता, जिसके लिए एयरलाइन ने फरवरी 2026 तक का समय मांगा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

DGCA ने रोस्टर संबंधी फैसले पर लगाई रोक, जल्द खत्म होगा इंडिगो संकट!

इंडिगो संकट ने बढ़ाई विमान यात्रियों की मुसीबत, दिल्ली से मुंबई का किराया 1 लाख से भी ज्यादा

इलाज की आस में रातभर फर्श पर सोया रहा मरीज, सुबह डॉक्‍टर ने कमीशन के लिए निजी अस्‍पताल भेज दिया

LIVE: भारत और रूस के बीच 7 समझौते, भारत को तेल देता रहेगा रूस

बड़ी खबर, दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द, क्या है देश के अन्य एयरपोर्ट का हाल?

अगला लेख