दिग्विजय ने किया अनुच्छेद 370 बहाल करने का वादा, भाजपा बोली- यही तो चाहता है पाकिस्तान

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। इस ऑडियो को भाजपा ने जारी किया है।
 
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो 12 मई का है। इस क्लब हाउस चैट पाकिस्तान का एक संवाददाता भी मौजूद था। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने इस संवाददाता के अनुच्छे 370 पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने यह बात कही।
 
इस सनसनीखेज ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ऑडियो शेयर करते हुए कहा कि यही तो पाकिस्तान चाहता है।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। तब से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती आ रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख