Biodata Maker

इंदौर में डोनाल्ड ट्रंप के फूंके पुतले, शुल्क वृद्धि को लेकर जताया विरोध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 अगस्त 2025 (18:34 IST)
Effigies of Donald Trump were burnt : भारत से आयातित वस्तुओं पर अमेरिका के घोषित उच्च शुल्क के खिलाफ विरोध जताते हुए मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर किसानों ने बुधवार को राज्य के करीब 40 जिलों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके। यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों के अखिल भारतीय आह्वान पर किया गया। भारत से आयातित वस्तुओं पर ट्रंप का घोषित उच्च शुल्क भारतीय किसानों और मजदूरों के हितों के सरासर खिलाफ है। ट्रंप अमेरिकी माल को भारत में किसी भी तरह खपाना चाहते हैं, जबकि भारत से उनके देश को होने वाले निर्यात को रोकना चाहते हैं।
 
संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों के अखिल भारतीय आह्वान पर किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष बादल सरोज के मुताबिक कृषकों ने राज्य के करीब 40 जिलों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के पुतले जलाए गए।
ALSO READ: पुतिन से मिलने तो दीजिए, दो मिनट में पता चल जाएगा, आखिर क्या कहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
उन्होंने कहा, भारत से आयातित वस्तुओं पर ट्रंप का घोषित उच्च शुल्क भारतीय किसानों और मजदूरों के हितों के सरासर खिलाफ है। ट्रंप अमेरिकी माल को भारत में किसी भी तरह खपाना चाहते हैं, जबकि भारत से उनके देश को होने वाले निर्यात को रोकना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की अनुचित सौदेबाजियां नहीं होनी चाहिए।
ALSO READ: Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन
सरोज ने कहा,हम नहीं चाहते कि अमेरिका के साथ ऐसा कोई भी व्यापार समझौता किया जाए जिससे भारतीय किसानों और मजदूरों के हितों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़े। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO ने रचा इतिहास, लांच किया सबसे भारी उपग्रह, भारतीय सेना को मिली नई ताकत

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, किन राज्‍यों में होगी बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 2 पुराने आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़

चरमपंथी कहने पर तेजस्वी पर भड़के ओवैसी, एक स्पेलिंग लिखने की दे डाली चुनौती

LIVE: तेलंगाना में बस-ट्रक में भिड़ंत, 20 लोगों की मौत

अगला लेख