ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली के प्रमुख स्थानों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाएंगे

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए लुटियंस दिल्ली में विभिन्न प्रमुख स्थानों को कई रंगों वाले संकर डहेलिया और ट्यूलिप समेत कई रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।
ALSO READ: ट्रंप के दौरे के मद्देनजर होटल 'चाणक्य' में होगी अभूतपूर्व सुरक्षा, ट्रंप सपरिवार यहीं रुकेंगे
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी के अनुसार प्रमुख चौराहों समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों को भी फूलों से सुंदर बनाया जाएगा।
 
ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 फरवरी की दोपहर अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप अहमदाबाद से आगरा की यात्रा पर जाएंगे।
 
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण मौकों के लिए हम एनडीएमसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रंग-बिरंगे फूलों को लगाएंगे। हम गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए फूलों के बोर्ड लगाएंगे।
ALSO READ: राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा, अहमदाबाद में 1 करोड़ लोग करेंगे उनका स्वागत
अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों को सजाने के लिए मौसमी पौधों के अलावा हमने 15,000 से अधिक ट्यूलिप और कई रंगों वाले संकर डहेलिया की व्यवस्था की है जिन्हें हैदराबाद हाउस में भी लगाया जाएगा। हैदराबाद हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता होगी।
 
दिल्ली में राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का 25 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा। वहां से वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख