डीवाई चंद्रचूड़ ने ली CJI के रूप में शपथ, जानिए कौन हैं भारत के नए प्रधान न्यायाधीश?

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (11:00 IST)
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की जगह ली है, जिनका कार्यकाल आठ नवंबर को पूरा हुआ।
 
11 नवंबर 1959 में जन्मे डीवाई चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ लगभग सात साल और चार महीने तक प्रधान न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआइ का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। उनकी मां शास्त्रीय संगीतकार थीं।
 
 
चंद्रचूड़ 29 मार्च 2000 में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के जज बनाए गए थे। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। 13 मार्च 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
 
वह कई संविधान पीठों और ऐतिहासिक फैसले देने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठों का हिस्सा रहे हैं। इनमें अयोध्या विवाद, आइपीसी की धारा-377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, आधार योजना की वैधता से जुड़े मामले, सबरीमला मुद्दा, सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने, भारतीय नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने जैसे फैसले शामिल हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक CJI के पद पर रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

देर रात पार्टी में न जाएं, हो सकता है रेप, पोस्टर पर मचा बवाल

म्यांमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, ...तो मैं गला काट देता

Chhattisgarh: मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में 2 नन और एक अन्य को जमानत

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्म परिवर्तन के मामले

अगला लेख