Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव से पहले 1400 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, नशीली दवाएं, नकदी जब्त

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (00:02 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से अब तक संदिग्ध नकदी, अवैध शराब और नशीली दवाएं जब्त की हैं जिनकी कीमत करीब 1,460 करोड़ रुपए आंकी गई है। आधिकारिक डेटा में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
 
गुजरात में सबसे ज्यादा करीब 509 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती हुई है। हाल में गुजरात तट के पास से 100 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपए है। यह राज्य में चुनाव के मद्देनजर निगरानी बढ़ाए जाने के बाद एक बार में हुई सबसे बड़ी जब्ती है।
 
इसके बाद तमिलनाडु में करीब 208.55 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती हुई जिसके बारे में संदेह है कि यह सब मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया था। ये आंकड़े अन्य बड़े राज्यों आंध्रप्रदेश में 158.61 करोड़ रुपए, पंजाब में 144.39 करोड़ रुपए और उत्तरप्रदेश में 135.13 करोड़ रुपए है।
 
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल तक कुल 1,460.02 करोड़ के सामान की जब्ती हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख