Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग का दावा, झूठा है ईवीएम हैक करने का दावा, उठाया यह सख्त कदम

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (17:01 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ब्रिटेन में एक हैकर द्वारा ईवीएम हैक किए जाने के दावे के मामले में दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। आयोग ने दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को लिखे पत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 505(ए) (बी) के तहत यह मामला दर्ज करके इसकी तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।
 
आयोग ने पत्र में लिखा है कि मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को लंदन में सैयद शूजा नामक व्यक्ति ने यह दावा किया कि ईवीएम डिजाइन करने वाली टीम का वह हिस्सा रहा है और वह चुनाव में ईवीएम को हैक कर सकता है।
 
आयोग ने कहा है कि शूजा का यह दावा भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (ए) (बी) का उल्लंघन है। इस धारा के तहत अगर कोई व्यक्ति कोई ऐसा बयान देता है या अफवाह फैलाता है, जिससे समाज में भय और घबराहट का माहौल बनता है तो उसके खिलाफ सामाजिक शांति भंग करने या राज्य के खिलाफ अपराध करने का मामला दर्ज किया जा सकता है।
 
आयोग ने इसी आधार पर दिल्ली पुलिस को शूजा के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है और आयोग को इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है।
 
पत्र में कहा गया है कि आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराता है जिसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने किया है। इन मशीनों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और इन मशीनों के लिए चुनाव आयोग की विश्व में तारीफ भी हुई है।
 
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों ने भी अपने कई फैसलों में ईवीएम के इस्तेमाल को जायज ठहराया है। तीन जून 2017 को जब आयोग ने ईवीएम को हैक करने की चुनौती राजनीतिक दलों को दी तो कोई दल सामने नहीं आया।

पूरे मामले में बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि सिब्बल लंदन में पार्टी की ओर से 'ईवीएम हैकिंग' की मॉनिटरिंग करने गए थे।
 
हालांकि, कपिल सिब्बल ने बीजेपी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी ANI के जरिये खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी। सिब्बल ने कहा कि मैं निजी तौर पर उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद था। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले आशीष रे ने मुझे खुद आमंत्रित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

अगला लेख