जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के जाने पर पाबंदी, LG ने इमाम से की बात, क्या वापस लेंगे फैसला?

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (18:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के मुख्य द्वारों पर लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले नोटिसों का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया, वहीं महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को प्रतिगामी तथा अस्वीकार्य बताया। मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद ने इसे भारत को सीरिया बनाने वाली मानसिकता कारार दिया है।

जामा मस्जिद प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाए गए जिन पर तारीख नहीं है। हालांकि, इन पर ध्यान अभी गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और कार्रवाई के बारे में फैसला कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद ने इसे भारत को सीरिया बनाने वाली मानसिकता कारार दिया है। नोटिस हिन्दी और उर्दू भाषा में है, जिसमें लिखा है 'जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। इसके साथ ही नोटिस पर एक 'projmd2000@gmail.com' इमेल आईडी भी लिखा हुआ है

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने मस्जिद प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह महिलाओं को सदियों पहले ले जा रहा है। कार्यकर्ता रंजना कुमारी ने कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, यह कैसी 10वीं सदी की सोच है। हम लोकतांत्रिक देश हैं, वे ऐसा कैसे कर सकते हैं। वे महिलाओं को कैसे रोक सकते हैं।
<

जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल ग़लत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूँ। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 24, 2022 >
एक अन्य महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा, यह फरमान 100 साल पहले ले जाता है। यह न केवल प्रतिगामी है, बल्कि दिखाता है कि इन धार्मिक समूहों की लड़कियों को लेकर क्या सोच है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन के नोटिस के अनुसार, जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के अनुसार, मस्जिद परिसर में कुछ घटनाएं सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, जामा मस्जिद इबादत की जगह है और इसके लिए लोगों का स्वागत है, लेकिन लड़कियां अकेले आ रही हैं और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही हैं। यह जगह इस काम के लिए नहीं है। इस पर पाबंदी है।

बुखारी ने कहा, ऐसी कोई भी जगह, चाहे मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरद्वारा हो, ये इबादत की जगह हैं। इस काम के लिए आने पर कोई पाबंदी नहीं है। आज ही 20-25 लड़कियां आईं और उन्हें दाखिले की इजाजत दी गई।

एलजी ने इमाम से फोन पर की बात : खबरों के मुताबिक दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से फोन पर बात की है। बातचीत के दौरान उन्होंने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से अपील की है कि वे जामा मस्जिद में अकेले महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के फैसले पर फिर से विचार करें।

इमाम बुखारी ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह इस फैसले को वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करेंगे कि जामा मस्जिद आने वाले पर्यटक इसका सम्मान करें और मस्जिद की पवित्रता का खयाल रखें। (एजेंसियां) Edited by : Chetan Gour
Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- बजट का 15% अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहती थी कांग्रेस

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं