शंभू सीमा पर दूसरे दिन भी किसानों का डेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (09:41 IST)
Second day of farmers protest : किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए अंबाला के पास शंभू सीमा पर एकत्र हुए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने फिर आंसू गैस के गोले दागे।
 
पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने के अपने प्रयास में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया।
 
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे आंसू गैस के कई गोले दागे।
 
 
शंभू सीमा के पास किसानों ने सीमेंट से बने अवरोधक हटाने के लिए ट्रैक्टर इस्तेमाल किए। ये अवरोधक प्रदर्शनकारी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए घग्गर नदी पुल पर हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड के हिस्से के रूप में रखे गए थे।
 
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे।
 
प्रदर्शनकारी किसानों ने आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की और कहा कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बोले- भगोड़ों को अंतरराष्ट्रीय न्याय क्षेत्र में भिन्नता का लाभ नहीं मिलना चाहिए

हरियाणा चुनाव में AAP से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में खींचतान जारी, लिस्ट का इंतजार और बढ़ा

MP Weather Update : इस मानसून मप्र में हुई रिकॉर्ड बारिश, IMD ने जारी किए आंकड़े

MP : धर्मनगरी फिर शर्मसार, उज्जैन में फुटपाथ पर सरेराह बलात्कार, महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

टिकट बंटते ही पानी के बुलबुले की तरह फूटी भाजपा, कांग्रेस का भी होगा बुरा हाल : दुष्यंत चौटाला

अगला लेख