पंजाब में रोके जाने पर कंगना ने कहा- पुलिस न हो तो खुलेआम लिंचिंग हो जाए

अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो संदेश में अभिनेत्री ने कहा कि मैंने जैसे ही पंजाब में प्रवेश किया, एक भीड़ ने मेरी कार पर हमला किया। वे खुद को किसान बता रहे थे। रनौत ने कहा कि अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आ

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (20:13 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के रूपनगर जिले में कीरतपुर साहिब में अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को शुक्रवार को कुछ लोगों ने रोका और केंद्र के कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों के आंदोलन पर रनौत के बयान के लिए माफी की मांग की। रनौत हिमाचल प्रदेश से लौट रही थीं, जब यह घटना हुई।
 
अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो संदेश में अभिनेत्री ने कहा कि मैंने जैसे ही पंजाब में प्रवेश किया, एक भीड़ ने मेरी कार पर हमला किया। वे खुद को किसान बता रहे थे। रनौत ने कहा कि अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।
<

पंजाब: रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को घेर लिया।

कंगना रनौत ने कहा, "अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।" pic.twitter.com/ofQ7cGDMP2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021 >
पुलिस ने कहा कि रूपनगर में जब रनौत की कार कीरतपुर साहिब के पास बुंगा साहिब गुरुद्वारे पर पहुंची तब कुछ महिलाएं और पुरुष एक किसान संगठन का झंडा लिए आए और उन्होंने काफिले को आगे जाने से रोका। पुलिस ने बताया कि किसान आंदोलन के विरोध में दिए गए बयान पर लोग अभिनेत्री से माफी की मांग कर रहे थे।
 
रनौत की कार को आधे घंटे तक रोका गया। पुलिस ने कहा कि रनौत ने कुछ महिलाओं से भी बात की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, प्रदर्शनकारियों ने अभिनेत्री की कार को रूपनगर से आगे जाने दिया।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम