शहीद की पत्नी के अपमान पर केेस दर्ज, महिला आयोग ने लिया था संज्ञान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (11:56 IST)
Captain Anshuman Singh Wife : कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शहीद अंशुमान सिंह को हाल में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद की पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने 5 जुलाई को कीर्ति चक्र प्राप्त किया था। ALSO READ: कैप्टन अंशुमन की मां बोलीं, बेटा शहीद, सब कुछ ले गई बहू
 
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हाल ही में कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।
 
उल्लेखनीय है कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी। महिला आयोग ने स्मृति सिंह के खिलाफ ऑनलाइन अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा था। ALSO READ: कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, पत्नी स्मृति ने इस तरह किया याद
 
आयोग ने दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में विशेष कानूनी प्रावधानों का उल्लेख किया। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम,2000 की धारा 67 शामिल है। इसमें यह उल्लेख किया गया है कि इन अपराधों के लिए पहली बार के अपराधियों को 3 साल तक की जेल और जुर्माना तथा दोबारा अपराध करने वालों को और कठोर दंड का प्रावधान है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख