दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल पर आग बुझाने का काम तीसरे दिन भी रहा जारी, धुएं से लोगों का दम घुटा

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (13:03 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयास जारी रहे। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कम से कम 1 दिन का समय और लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां काम कर रही हैं।

ALSO READ: दिल्ली में फिर लगी आग, कई दुकानों को पहुंचा नुकसान
 
गौरतलब है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार शाम को भयानक आग लग गई। कई वीडियो में घने धुएं से आसमान का रंग काला पड़ता देखा जा सकता है। आसपास के निवासियों ने बुधवार शाम को कहा कि घने धुएं के कारण उन्हें बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
 
एक दमकल अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने में कम से कम 1 दिन और लगेगा। हमारी टीमें इसे बुझाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि कि निवासियों ने गले में खराश, आंखों में खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत शुरू कर दी है।
 
आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तापमान बढ़ने से कूड़े के ढेर में मीथेन गैस बनती है, जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को राजधानी में स्थित लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटनाओं के लिए नगर निगम में भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निकायों को कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए था।
 
भलस्वा लैंडफिल साइट के पास कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए बाल संसाधन केंद्र ज्ञान सरोवर स्कूल को 1सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि क्षेत्र में घने धुएं का गुबार फैला है। बता दें कि इस साल पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की 3 घटनाएं हुई हैं जिसमें 28 मार्च की एक घटना भी शामिल है जिसे बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय लग गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

अगला लेख