पश्चिमी महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, 1.32 लाख लोग प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (23:10 IST)
पुणे। पश्चिमी महाराष्ट्र में खास तौर पर कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह होने के बाद 1.32 लाख से ज्यादा लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। यहां लगातार हुई बारिश से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कोल्हापुर और सांगली जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में बुधवार को छुट्टियों की घोषणा कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले सात दिनों में बारिश और बाढ़ से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुणे के प्रखण्ड आयुक्त डॉक्टर दीपक महाइसेकर ने कहा, 'पुणे क्षेत्र में (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिलों में) अब तक बाढ़ से 1.32 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सांगली और कोल्हापुर जिलों में क्रमश: 53,000 और 51,000 लोगों को बाहर निकाला गया है।'
महाइसेकर ने कहा, 'सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) दोनों जिलों में बचाव अभियान चला रहे हैं और बुधवार शाम तक एनडीआरएफ की छह और टीम कोल्हापुर जाएगी।'
उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों की बांधों में जरूरत से ज्यादा पानी है और मौसम विभाग ने अगले चार दिन में लगातार बारिश होने की आशंका जताई है। इसलिए अगर संबंधित बांध क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होती है तो ज्यादा बाढ़ से इनकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक बैठक में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को बांधों से जल छोड़े जाने और अन्य परियोजनाओं के बारे में रेलवे के साथ रोजाना जानकारी साझा करने को कहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख