पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Webdunia
गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (07:10 IST)
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान अजीत वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। वाडेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। वाडेकर ने दक्षिण मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अजीत वाडेकर ने विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज में भारत को पहली जीत दिलाई थी। वाडेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाडेकर को महान बल्लेबाज, शानदार कप्तान और प्रभावी क्रिकेट प्रशासक बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि अजित वाडेकर को भारतीय क्रिकेट में उनके महान योगदान के लिए याद किया जाएगा। महान बल्लेबाज और शानदार कप्तान जिन्होंने हमारी टीम को क्रिकेट के इतिहास की कुछ सबसे यादगार जीत दिलाई। वे प्रभावी क्रिकेट प्रशासक भी थे। उनके जाने का दु:ख है।
  
वाडेकर की कप्तानी में ही भारत ने वर्ष 1971 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के टीमों को टेस्ट में हराया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने वाडेकर की कप्तानी में 24 अगस्त 1971 को इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। यह इंग्लैंड की धरती पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी। वाडेकर ने 1958-59 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इसके 8 साल बाद उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 1966 वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू किया था। वाडेकर ने अपने होम ग्राउंड मुंबई में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया। वाडेकर ने 37 टेस्ट की 71 पारियों में 2113 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 1 शतक और 14 अर्द्धशतक लगाए। (एजेंसियां) (फोटो सौजन्य : एएनआई ट्‍विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख