दोस्‍तों ने दी जलते बम पर बैठने की चुनौती, कहा ऑटो दिलाएंगे, वो बैठ गया और फिर जो हुआ दिल दहल जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (15:58 IST)
पुलिस के मुताबिक 32 साल के मृतक शबरीश की इस हरकत में मौत हो गई। शबरीश कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसने अपने छह दोस्तों की चुनौती स्वीकार कर ली थी, जो (दोस्त) खुद भी नशे में थे। शर्त यह थी कि यदि वह पटाखे जलाते समय डिब्बे पर बैठ जाएगा तो 31 अक्टूबर को कोणनकुंटे में एकत्र हुए उनके 6 दोस्‍तों का ग्रूप उसे एक ऑटोरिक्शा खरीद कर देगा।

पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जिसे अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जोरदार विस्फोट होने से शबरीश जमीन पर गिर जाता है।

दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज : घटना के बाद शबरीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी (साउथ बेंगलुरु) लोकेश जगलासर ने कहा, ‘गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना में शामिल समूह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।’

पुलिस ने बताया कि यह घटना बन्नेरघट्टा रोड के गोटीगेरे में वीवर्स कॉलोनी में हुई। कोननकुंटे पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय नवीन, दिनाकरन, सत्यवेलु, कार्तिक, सतीश और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है।

विकलांग था शबरीश : शबरीश की मां विजया घरेलू सहायिका हैं। उन्होंने बताया शबरीश ने पटाखा जलाया था इसी वजह से उसे चोटें आई हैं। विजया ने आगे कहा कि शबरीश के अंतिम संस्कार के वक्‍त पता चला कि उसके एक दोस्त नवीन ने दूसरे युवकों की मदद से पटाखा जलाया था। विजया ने कहा कि यह घटना पास की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैं फुटेज देखकर हैरान रह गई और मुझे एहसास हुआ कि युवकों ने मुझसे झूठ बोला था। बता दें शबरी दोनों हाथों से विकलांग था। वह 15 दिनों के लिए निर्माण मजदूर के रूप में काम करने के लिए बेंगलुरु से बाहर गया था। वह दीपावली के लिए घर लौटा था।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख