'बीमार' कांग्रेस 'कंपाउंडर' से दवा ले रही है : आजाद

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (13:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस पर हमले जारी हैं। उन्होंने कहा कि 'बीमार' कांग्रेस 'कंपाउंडर' से दवा ले रही है। कांग्रेस नेतृत्व के पास चीजें सही करने का समय नहीं है। राज्यों में पार्टी के नेता सदस्यों को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं। 
 
आजाद ने कहा कि कांग्रेस के नींव कमजोर है। ऐसे में पार्टी कभी भी बिखर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्यों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदस्यों को एकजुट रखने के बजाय उन्हें जाने दे रहे हैं। 
 
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आजाद ने कहा कि राहुल गांधी में राजनीतिक कौशल की कमी है और उनकी राजनीति में एंट्री के बाद ही कांग्रेस इस स्थिति में पहुंची है। आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी बेकार है, इसका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने गांधी परिवार से अपने रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी सबको साथ लेकर और सबकी सहमति से राजनीति करने में विश्वास रखते थे, लेकिन राहुल गांधी ऐसा नहीं करते। 
 
आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी ने सबको साथ लेकर चलती थीं। वह बड़े नेताओं से सलाह लेती थीं और उन पर अमल भी करती थीं। 2004 के बाद जब से राहुल की राजनीति में एंट्री हुई है, यह व्यवस्था खत्म हो गई। अब सोनिया की निर्भरता राहुल पर बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

BJP के भाजपा का सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं मायावती

मेरठ में मस्जिद के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा, सचिन सिरोही के खिलाफ FIR

कालगणना से क्या है उज्जैन का संबंध, क्या है मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की योजना?

दक्षिण कोरिया में जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत, 1300 वर्ष पुराना बौद्ध मठ जला

राहुल गांधी ने ओम बिरला पर साधा निशाना, कांग्रेस को क्यों याद आईं सुषमा स्वराज?

अगला लेख