सरकार चाइल्ड हेल्पलाइन '1098' के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आई

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (22:34 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार चाइल्ड हेल्पलाइन '1098' के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आई है जिसके तहत हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में समर्पित नियंत्रण कक्ष होगा तथा ए आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112 से जुड़े होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्यूटिंग' (सी-डैक) से नियंत्रण कक्ष स्थापित करने में जरूरी तकनीकी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगा।
 
इन नियंत्रण कक्ष में चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन एकसाथ होंगी ताकि महिलाओं और बच्चों से संबंधित फोन कॉल पर एक ही स्थान से कदम उठाया जा सके। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत हेल्पलाइन संचालक विधि, सामाजिक कार्य, समाज शास्त्र, सामाजिक विज्ञान और मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर होगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था या फिर गैरसरकारी कार्यक्रमों का उसके पास कम से कम 5 साल का अनुभव होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

America : ह्यूस्टन में गोली मारकर बच्‍चे की हत्‍या, बजा रहा था दरवाजे की घंटी

भोपाल में सीएम हाउस में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण, बोले मुख्यमंत्री, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ही वास्तविक घड़ी,

भारत, रूस, चीन की तिकड़ी का खौफ, अमेरिका ने कहा- भारत US संबंध नई ऊंचाइयों पर

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 600 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का हुआ शुभारंभ जानिए विशेषताएं, कैसे है ग्रीनविच टाइम से अलग

अगला लेख