Hanuman Chalisa

जीएसटी का वार्षिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 जून

Webdunia
मंगलवार, 4 जून 2019 (16:49 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए वार्षिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2019 है और इसके लिए जारी फॉर्म जीएसटीआर-9 के कुछ कॉलम को लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इस संबंध में मंगलवार को यहां स्पष्टीकरण जारी किया।

इसमें कहा गया है कि 1 मई 2019 तक फॉर्म जीएसटीआर 2ए में दी गई जानकारी फॉर्म जीएसटीआर-9 के टेबल-8ए में स्वत: दिखने लगेगी। इसी तरह अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक खरीद किए गए माल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट को फॉर्म जीएसटीआर-9 के टेबल-8सी में दर्शाया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 के लेनदेन के विवरण के लिए अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान भरे गए रिटर्न को फॉर्म जीएसटीआर-9 के पीटी-वी में घोषित किया जा सकता है। इसमें फॉर्म जीएसटीआर-1 के टेबल-10 और 11 में किए गए संशोधन के विवरण भी भरे जा सकते हैं।

विभाग ने कहा कि करदाताओं ने फॉर्म जीएसटीआर-9 को लेकर कई अन्य सवाल भी पूछे थे जिनको लेकर स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं। उसने सभी करदाताओं से अंतिम समय से पहले रिटर्न भरने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम समय में एक साथ अधिक लोगों के रिटर्न भरने की कोशिश करने से तंत्र पर अधिक दबाव बनता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख