Hanuman Chalisa

अब ‘इंस्‍टाग्राम’ हुआ सख्‍त, किसी को ‘एब्‍यूज’ किया तो हो जाओगे ‘ब्‍लॉक’

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (13:14 IST)
जिस तरह से सोशल मीडि‍या का गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है, उस लिहाज से आने वाले समय में सख्‍त नियम बना दिए जाएंगे और सोशल मीडि‍या का इस्‍तेमाल इतना आसान नहीं होगा। चाहे वो फेसबुक हो या ट्व‍िटर या इंस्‍टाग्राम सभी प्‍लेटफॉर्म का आजकल गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

अब इंस्टाग्राम प्राइवेट डायरेक्ट मैसेज (DMs) को लेकर सख्त हो गया है। उसने उन यूजर्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जो बार-बार डायरेक्ट मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने बताया कि कोई यूजर्स नियमों को तोड़ता है, तब उसके अकाउंट से मैसेज भेजने की सुविधा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम ने बताया कि कोई यूजर गलत भाषा वाले मैसेज भेजना जारी रखता है, तो हम उनके अकाउंट को ब्लॉक कर देंगे। उन ऐसे नए अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर रहे हैं जिन्हें सिर्फ ऐसे मैसेज भेजने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने दुनियाभर में ऐसे पर्सनल अकाउंट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, ब्रिटेन में फुटबॉलर के साथ हुए ऑनलाइन दुर्व्यवहार के बाद कंपनी ने नए अपडेट जारी किया है। कंपनी ने कहा था कि हम इंस्टाग्राम पर इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं चाहते हैं। कंपनी ने बताया कि लोग मैसेज के उन यूजर्स को टैग कर देते हैं जिन्हें जानते तक नहीं। ऐसे में वे टैग नहीं करना का ऑप्शन चुन सकते हैं। टैग करने की स्थिति में उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा।

पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा वाले 6.5 मिलियन (65 लाख) मैसेज पर कार्रवाई की गई थी। ये सभी डायरेक्ट मैसेज थे। कंपनी का कहना है कि डायरेक्ट मैसेज का इस्तेमाल किसी यूजर के लिए किया जाता है। इससे नफरत फैलने का खतरा नहीं होता।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में फेसबुक ने इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज (DMs) को फेसबुक मैसेंजर प्लेटफॉर्म से जोड़ा था। इसकी मदद से जो यूजर्स मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते हैं वे बिना किसी परेशानी के और बिना नया ऐप डाउनलोड किए इंस्टग्राम के जरिए ही फेसबुक के दोस्तों से बात कर सकते हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज के यूजर भी फेसबुक मैसेंजर से मैसेज कर सकते हैं।

इन दिनों ट्विटर भी ऐसे यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक कर रहा है, जो उसके प्लेटफॉर्म की मदद से हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। पहले पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने ट्विटर की मदद से हिंसा को फैलाया था। वहीं, भारत में किसान आंदोलन के दौरान भी कई ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया जो हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख