हाफिज सईद के साथ दिखे फिलिस्तीन के पाकिस्तानी राजदूत, भारत की आपत्ति

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के दुश्मन और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के साथ फिलिस्तीन के पाकिस्तानी राजदूत ने मंच साझा किया। शुक्रवार को हाफिज सईद ने रावलपिंडी में रैली आयोजित की थी। इस रैली में राजदूत और हाफिज एक साथ दिखे।
 
 
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए फिलिस्तीन सरकार से कहा कि इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद की रैली में अपने राजदूत के शामिल होने पर फिलिस्तीन ने खेद जताया है। भारत की सख्त आपत्ति के बाद फिलिस्तीन ने कहा है वह इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है। फिलिस्तीन ने भारत को आश्वस्त किया है कि वह भारत के साथ अपने रिश्ते को काफी महत्व देता और आतंक के खिलाफ उसकी लड़ाई में साथ खड़ा है।
 
 
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित घोषित किया गया है। पिछले दिनों भारत ने यूएन में यूएनजीए रेजॉलूशन के खिलाफ वोट दिया था, जिसमें येरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की बात कही गई थी। इजराइल और अमेरिका को भारत के करीबी मित्र के तौर पर देखा जाता है। भारत ने इस कदम से फिलिस्तीन पर अपने परंपरागत रुख को ही कायम रखा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख