Big Boss-13 पर बैन का खतरा, सूचना प्रसारण मंत्री ने शिकायत के बाद मांगी रिपोर्ट

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (23:54 IST)
नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस-13 (Big Boss-13) पर अपने कंटेंट को लेकर प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। शो के कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों की शिकायत के बाद अधिकारियों से इस शो के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
 
जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में टीवी शो द्वारा अश्लीलता फैलाने के आरोप पर कहा कि मुझे इस संबंध में एक पत्र मिला था।
 
ALSO READ: 'बिग बॉस-13' के विरोध में उतरे वृंदावन के साधु-संत
 
जावड़ेकर ने कहा कि मैंने प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है कि बिग बॉस में क्या दिखाया जा रहा है। इस सप्ताह रिपोर्ट मिल जाएगी।
अश्लीलता फैलाने का आरोप : जावड़ेकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिग बॉस को बंद करने का अनुरोध करते हुए उन्हें पत्र लिखा है। नंदकिशोर ने पत्र में बिग बॉस 13 पर अश्लीलता फैलाने और सामाजिक नैतिकता को चोट पहुंचाने वाला बताया है।
 
ALSO READ: 'बिग बॉस' को प्रतिबंधित कर सलमान खान पर रासुका लगाया जाए : भाजपा विधायक
 
लव जिहाद बढ़ावा देने का आरोप : दूसरी ओर हिन्दू परिषद का आरोप है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। शो में अलग-अलग समुदाय के लोगों को बिस्तर साझा करने के लिए कहकर अश्लीलता फैलाई जा रही है। परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में कानपुर में पिछले रविवार को प्रदर्शन किया गया था और सलमान का पुतला फूंका गया था।
 
ALSO READ: 'बिग बॉस 13' को लेकर बढ़ा विवाद, अब करणी सेना ने की सलमान के शो को बंद करने की मांग
 
साधु-संतों ने किया शो का विरोध : वृंदावन में अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने बिग बॉस-13 के 'बेड फ्रेंड फॉर एवर' कॉन्सेप्ट को  हिन्दू धर्म-संस्कृति पर हमला बताते हुए शो पर रोक लगाने की मांग की।

अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी। वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की। मंच ने शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख