Weather Alert : देश के अनेक भागों में भारी वर्षा, IMD ने जारी की तेज बारिश की चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (08:26 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी ओडिशा और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से गुजरात तट के पश्चिमी भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, पेंड्रा रोड, कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 
गुजरात में भारी वर्षा जारी: दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटे में 6 तालुकाओं में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों और हिमाचलप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचलप्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख