Weather Update: 4 राज्यों में भारी बारिश से 270 लोगों की मौत, आज कैसा रहेगा मौसम?

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (08:20 IST)
नई दिल्ली। मानसून काफी सक्रिय हो गया है। देश के प्रमुख 4 राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान में काफी जोरदार वर्षा हो रही है। वर्षाजन्य हादसों में इन राज्यों में 270 लोगों की मौत भी हो चुकी है। देश के अन्य राज्यों में भी वर्षा का दौर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश होने से बद्रीनाथ हाईवे पर 80 मीटर तक सड़क गायब हो गई है तथा टिहरी में कावड़ यात्री फंस गए हैं।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश हुई। गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार तटीय कर्नाटक, केरल उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, दक्षिण भारत, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्रप्रदेश, असम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर तथा दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हुई और पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों अनेक राज्यों में वर्षा संभावित : अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और दक्षिण मध्यप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पंजाब के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु और बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दू धर्म मिटाने पर आमादा, बताया पाकिस्तानी जैसा, मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

अगला लेख