Weather Updates : राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (08:26 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।
 
मानसून की ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने हुए गहरे निम्न दबाव के केंद्र से कोटा, भोपाल, जबलपुर, अंबिकापुर, जमशेदपुर, डायमंड हार्बर और फिर दक्षिण-पूर्वी दिशा में बंगाल की उत्तरी खाड़ी से गुजर रही है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ रेखा के रूप में देखा जाता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 
स्काईमेट के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड के शेष हिस्सों, उत्तरी गुजरात, पूर्वी और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज की गई। आंतरिक कर्नाटक और पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों का मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, ओडिशा में पारा 40 के पार जाने की संभावना

रंग एकादशी पर ब्रजभूमि में होली का धमाल, बांकेबिहारी मंदिर पर रंगोत्सव में रंगे भक्त

राहुल गांधी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा

Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!

अगला लेख