Weather Predict: उत्तराखंड में हुए जबरदस्त हिमपात से ठंड बढ़ी, गुजरात में शीतलहर की वापसी

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (22:18 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड में इस सीजन मौसम काफी मेहरबान है तथा बुधवार को नैनीताल और पूरे कुमाऊं में जबरदस्त हिमपात हुआ। उधर गुजरात में भी शीतलहर की वापसी हो गई है। नैनीताल से लेकर सीमांत पिथौरागढ़ तक पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। पहाड़ों ने सफेद चादर से ओढ़ ली है। इसके चलते तापमान काफी नीचे चला गया है।
ALSO READ: Weather Predict: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, उत्तरी भारत में हिमपात की संभावना
नैनीताल में भी मौसम ने मंगलवार से ही करवट बदल ली थी। मंगलवार रात पहले जबर्दस्त बरसात शुरू हुई। मौसम की भविष्यवाणी एकदम सही साबित हुई और बुधवार सुबह से हिमपात ने जोर पकड़ा। बर्फ गिरने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। दोपहर तक शहर में 1 से डेढ़ इंच बर्फ जम गई। बर्फ गिरने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शहर के ऊंचे और नीचे सभी इलाकों में जबर्दस्त हिमपात हुआ है।
शहर की ऊंची चोटियों चाइनापीक, किलबरी, स्नोव्यू, शेर का डांडा और टिफिन टॉप में जबरदस्त हिमपात हुआ है। यहां बर्फ की मोटी चादर जमी है। नीचे वाले इलाके और शहर में 1 से 2 इंच बर्फ जमी है। शहर में हिमपात जारी है। शहर का तापमान काफी नीचे चला गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि देर रात और हिमपात हो सकता है।
ALSO READ: Weather Predict: पहाड़ों पर हिमपात से दिल्ली में बढ़ी ठंड, विमान से लेकर रेल यातायात पर असर
गौरतलब है कि नैनीताल में इस बार मौसम का यह 5वां हिमपात है। पिछले 9 जनवरी को भी शहर में ऐसा ही जबर्दस्त हिमपात हुआ था। नैनीताल के आसपास गागर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और सीतलाखेत में भी जबर्दस्त हिमपात हुआ है। यहां बर्फ की मोटी चादर जीम है और पहाड़ों ने जबर्दस्त सफेदी ओढ़ी हुई है।
नैनीताल के अलावा कुमाऊं मंडल के अलमोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बरसात और जबरदस्त हिमपात देखने को मिला है। सीमांत पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार कई दफा मोटी बर्फ गिरी है। इससे एक ओर जहां पर्यटकों और कारोबारियों की बांछें खिली हैं, वहीं आम लोगों के लिए दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। 
 
नैनीताल शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण यातायात ठप हो गया है। बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। तापमान नीचे जाने से पहाड़ों में जबर्दस्त शीतलहर चल रही है। हाड़-मांस कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बुधवार को लोग दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर रहे। 
 
गुजरात में फिर शीतलहर की वापसी : उत्तरी राज्यों में हिमपात और हवा के बदले रुख के चलते गुजरात में बुधवार को एक बार फिर शीतलहर की वापसी हो गई।
 
राज्य के कच्छ समेत कुछ अन्य स्थानों पर बुधवार को शीतलहर महसूस की गई। कई स्थानों पर 24 घंटे में ही तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक गिर गया है। राज्य में नलिया 6.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। कांडला पोर्ट 10.1 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
अहमदाबाद शहर में भी 24 घंटे में तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट हुई और यहां तापमान 12.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की बात कही है, पर गुरुवार को भी कच्छ, भावनगर, राजकोट और कच्छ जिलों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टाटा, अडाणी, अंबानी नहीं, भारत के इस शख्स के पास है सबसे ज्यादा Rolls Royce

कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा : हादसे का जिम्मेदार कौन, 13 करोड़ की लागत, चपेट में आए 46 मजदूर, 3 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल

तमिलनाडु में भी सीएम और राज्यपाल आमने सामने, स्टालिन ने कहा- रवि की हरकतें बचकानी

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसे किया ये कारनामा

सभी देखें

नवीनतम

महापौर के नार्मदीय समागम में देर रात तक तेज आवाज में बजते रहे लाउड स्पीकर, नागरिक और छात्र हुए परेशान

नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनने वाला है श्रीरामजन्मभूमि मंदिर : योगी आदित्यनाथ

लॉस एंजिलिस जल रहा, धरती का अब तक का सबसे गर्म साल रहा 2024

LIVE: MP में भाजपा में जिला अध्यक्ष की सूची पर फंसा पेंच, वीडी शर्मा से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

झुग्गीवासी 'आप-दा' सरकार को उखाड़ फेंककर दिल्ली को मुक्त कराएंगे : अमित शाह

अगला लेख