बॉर्डर पर सीधे बातचीत कर सकेंगे भारत-चीनी सेना के अधिकारी, उत्तरी सिक्किम में हॉटलाइन स्थापित

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (22:19 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिए उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: Weather Update : जुलाई महीने में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बरसे बादल, फिर भी बारिश-बाढ़ से बेहाल रहे कई राज्य
अधिकारियों ने बताया कि यह हॉटलाइन उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्बा द्जोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बीच स्थापित किया गया है।
 
सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन का उद्देश्य ‘सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना’ को आगे बढ़ाना है। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा 1अगस्त को शुरू हुई है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।
 
सेना ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत के लिये बेहतर स्थापित तंत्र है। एक बयान में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में यह हॉटलाइन सीमाओं पर शांति बनाए रखने और इसे बढ़ाने में लंबा सफर तय करेगी।
 
सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरुआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख