Hanuman Chalisa

तूफान इरमा प्रभावित होने वाले भारतीयों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (15:00 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह भयंकर तूफान इरमा से प्रभावित अमेरिका, वेनेजुएला, फ्रांस और नीदरलैंड्स में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि 4 देशों में भारतीय दूतावास प्रभावित भारतीयों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय सरकारी अधिकारियों के संपर्क में है।
 
कुमार ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में कहा है कि तूफान इरमा के कारण नुकसान के बाद वेनेजुएला, नीदरलैंड्स, फ्रांस और अमेरिका में हमारे दूतावास और संस्थान लगातार स्थिति पर नजर रखे हैं। वे हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए इरमा से प्रभावित भारतीय समुदाय और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। 
 
इरमा को 5वें तूफान की श्रेणी में रखा गया है और इसमें 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। क्यूबा के कामुई आर्किपेलागो में टकराने के बाद तूफान फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। कैरीबियाई द्वीपों पर तूफान के कारण कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है। फ्रांस ने बताया है कि कैरीबियन क्षेत्र में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 7 से अधिक लापता हैं। सेंट मार्टिन द्वीप के डच दिशा की ओर 2 लोग मारे गए हैं।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आपात स्थिति में भारतीयों के संपर्क के लिए वेनेजुएला, नीदरलैंड्स, फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास का टेलीफोन नंबर ट्वीट कर बताया है। नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वे डेनमार्क सरकार के साथ संपर्क में है। वेनेजुएला के काराकस में भारतीय दूतावास भी सेंट मार्टिन में स्थिति पर नजर रखे है और वहां रह रहे सभी भारतीयों के मदद के लिए समन्वय कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख