Hanuman Chalisa

हैदराबाद में भारी बारिश से हाहाकार, कई इलाके जलमग्न, 18 की मौत

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (14:57 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। अचानक हु्ई तेज बारिश की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई। कई इलाके जलमग्न हो गए। कुछ क्षेत्रों में तो पानी इतना बढ़ गया कि गाड़ियों तक पानी में बह गई।
 
भारी बारिश की वजह हैदराबाद के दमईगुड़ा, अट्टापुर, मुर्शिदाबाद, बदलागुडा आदि इलाकों में भारी बारिश हो गई। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है।   
 
 
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, 'पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।'
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।'
 
उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया था। इसके कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत आसपास के अन्‍य राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख