effect of russia ukraine war : सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की योजना ठंडे बस्ते में

Webdunia
रविवार, 8 मई 2022 (22:15 IST)
नई दिल्ली। भारत ने रूस को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने का समझौता किया था लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और आत्मनिर्भर भारत के कारण इस समझौते को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
 
खबरों के अनुसार भारत अब अधिक से अधिक इस फाइटर जेट के कलपुर्जे को खुद स्वदेशी तकनीक से बनाना चाहता है। यही वजह है कि रूस से लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का समझौता फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। 
ALSO READ: Jill Biden Ukraine Visit : अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन के अचानक यूक्रेन दौरे से खलबली, जेलेंस्की की पत्नी के साथ स्कूल पहुंचीं
रूसी से आयतित सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना की महत्वपूर्ण ताकत है। एयर फोर्स के बेड़े में 272 सुखोई एमकेआई लड़ाकू विमान है। इसे समय-समय पर रूस से ही मंगवाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के तहत भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कई विदेशी सौदे को रद्द कर दिया है।
 
एएनआई की एक खबर के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुखोई लड़ाकू विमानों के अपग्रेडेशन के अलावा 12 अत्याधुनिक सुखोई-30 एमकेआई विमानों के सौदे में भी कुछ विलंब हो सकता है।
ALSO READ: पंजाब में सीरियल ब्लास्ट की खौफनाक साजिश नाकाम, तरनतारन में भारी मात्रा में RDX बरामद
रूस के साथ यह सौदा करीब 20,000 करोड़ रुपए का था। अब भारत मेक इन इंडिया अभियान के तहत इन विमानों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान का उपयोग करना चाहता है।

एयरफोर्स की योजना के अनुसार सुखोई-30 एयरक्राफ्ट को अधिक ताकतवर रडार और लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं से लैस किया जाना था ताकि यह सबसे आधुनिक स्टैंडर्ड के मुताबिक बन सके। सुखोई-30 MKI भारतीय एयर फोर्स के सबसे महत्वपूर्ण विमानों में से एक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

अगला लेख