Hanuman Chalisa

कोरोना काल में IMA की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 333 अफसर

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (15:30 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के बीच शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड हई। सादगी के साथ आयोजित इस पासिंग आउट परेड में नए अधिकारियों के परिजन शामिल नहीं हो पाए।
 
इस परेड में देश-विदेश के कुल 423 कैडेट्स ने शिरकत की। इनमें 333 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले, जबकि अफगानिस्तान समेत नौ मित्र देशों के 90 सैन्य अधिकारी अपनी सेनाओं में शामिल होंगे।

परेड में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
 


आम तौर पर सेना में पासिंग आउट परेड के बाद अफसरों को 15-20 दिन की छुट्टी दी जाती है, जिससे वह अपने परिवार से मिल सकें। इसके बाद ड्यूटी पर भेजा जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार आईएमए से पास आउट हो रहे करीब 400 कैडेट को अफसर बनने के 24 घंटे के अंदर तैनाती दी जा रही है।
 
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहली बार पास आउट कैडेट्स के परिजन शामिल नहीं हो पाए। उन्हें अपने बच्चों के कंधे पर सितारे सजाने का मौका मिला भी नहीं मिल पाएगा।
 
कोरोना काल में भी देश को सीमा पर पड़ोसी देशों की चुनौती से जूझना पड़ा। पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है। चीन के साथ भी एलएसी पर तनातनी का माहौल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख