Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
रविवार, 31 मई 2026 (14:10 IST)
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल रही है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, हालांकि देश के अनेक हिस्सों में अब भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है और लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 
ALSO READ: Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान में भी अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
ALSO READ: अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान
देश के विभिन्न हिस्सों में बदलते मौसम के बीच किसानों और आम लोगों की नजर अब आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान पर टिकी हुई है, क्योंकि बारिश की यह गतिविधि कई राज्यों में तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता

IMD कल जारी करेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 का दूसरा दीर्घकालिक पूर्वानुमान, उत्तर भारत में आंधी-बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान

अगला लेख