पंजाब और जम्मू में भारतीय वायुसेना ने किया अभ्यास, गरजे लड़ाकू विमान

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पंजाब और जम्मू में गुरुवार रात बड़ी तत्परता से अभ्यास किया जिसमें बड़ी संख्या में लड़ाकू विमानों ने भाग लिया।
 
अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना के जेट विमानों ने अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुपरसोनिक गति से उड़ान भरी। पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) द्वारा किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए यह अभ्यास किया गया।
 
बताया जा रहा है कि ये महज एक अभ्यास है, इसका मकसद किसी को डराना नहीं है। ये बात दीगर है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की हिमाकत की गई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारतीय वायु सेना के इस अभ्यास में अलग अलग लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया।
 
उल्लेखनीय है कि पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद ही भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकियों के कैंपों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया था। इसके अगले ही दिन मिग-21 बाइसन ने भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख