लद्दाख में चीन सीमा पर तनाव, भारत-चीन के सैनिकों में धक्का-मुक्की

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (09:54 IST)
लद्दाख में बुधवार को सीमा पर तनाव उस समय बढ़ गया जब भारत और चीन के सैनिकों में नोकझोंक हो गई और बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। हालांकि, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हालात सामान्य हो नजर आ रहे हैं। 
 
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुधवार को भारतीय सेना के जवान पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। यहां उनका सामना चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों से हुआ। चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों की मौजूदगी का विरोध किया। इसी बात पर दोनों सेनाओं के जवानों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई।
 
उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना अक्टूबर में चीन सीमा पर बड़ा युद्ध अभ्यास करने जा रही है। भारतीय सेना की माउंटेन स्ट्राइक कोर के 5,000 से अधिक जवान वायु सेना के साथ युद्ध अभ्यास करेंगे। चीन बॉर्डर पर यह पहला युद्ध अभ्यास होगा।
 
उल्लेखनीय है कि 2017 में डोकलाम में एक सड़क निर्माण को लेकर चीन और भारत के सैनिक एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे। उस समय दोनों सेनाओं के बीच काफी तनाव बढ़ गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

अगला लेख