सीमा से 75 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (00:57 IST)
तरनतारन। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने आज तीन अलग-अलग क्षेत्रों से तलाशी के दौरान कुल 15 किलो हेरोइन बरामद की तथा एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 75 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


बीएसएफ के प्रवक्ता उपमहानिरीक्षक आर एस कटारिया ने आज यहां बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक मुकुल गोयल के निर्देशानुसार सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जवानों ने आज सुबह तड़के सीमा पर तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से खालड़ा सीमा के नजदीक फेंकी गई हेरोइन को उठाकर दो तस्करों को भागते हुए देखा गया।

सुरक्षा बलों की 87 बटालियन के जवानों ने इनमें से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा। इसी प्रकार फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी शामके के क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान दो किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल तथा पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान फिरोजपुर की अग्रिम सीमा चौकी कुलवंत के क्षेत्र से चार किलो हेरोइन बरामद की है।

कटारिया ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर उसके अन्य सूत्रों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 81 किलो 860 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त 290 ग्राम अफीम , 16 मैग्जीन, छह हैंड ग्रेनेड, 312 कारतूस, सात भारतीय मोबाइल, नौ सिम कार्ड, तीन पाक मोबाइल, 2080 पाकिस्तानी रुपए और दस हथियार बरामद किए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख