Hanuman Chalisa

एक चौथाई बुजुर्ग भारतीय अकेले रह रहे हैं

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (20:54 IST)
नई दिल्ली। भारत की आबादी को 1 अरब पार किए हुए काफी वक्त बीत चुका है लेकिन फिर भी एक चौथाई बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं और इस जनसंख्या ने उनका अकेलापन दूर करने के लिए अब तक कुछ खास नहीं किया गया है।
 
 
दिल्ली के एक गैरसरकारी संगठन एजवेल फाउंडेशन ने 10,000 बुजुर्गों को लेकर एक सर्वेक्षण किया। इसके मुताबिक करीब हर चौथा बुजुर्ग (23.44 फीसदी) इस देश में अकेला रह रहा है।

सर्वेक्षण के मुताबिक देश में प्रत्येक दूसरा बुजुर्ग (48.88 फीसदी) अपने जीवनसाथी के साथ रह रहा है, वहीं 26.5 फीसदी अपने बच्चों या परिवार के अन्य सदस्य के साथ रह रहे हैं। शहरी क्षेत्र में स्थिति और भी बुरी है। यहां 25.3 फीसदी बुजुर्ग लोग अकेले रह रहे हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 21.38 फीसदी बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं।
 
इस सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग अकेले रहना या अपने जीवनसाथी के साथ रहना पसंद करते हैं। हालांकि इस तरह से वे स्वतंत्र तो रहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना होता है। इस सर्वेक्षण के आंकड़े भारत के 20 राज्यों से जुटाए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख