rashifal-2026

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (10:10 IST)
Indigo Flights Cancelled: इंडिगो एयरलाइंस का संकट आज यानी शनिवार को भी बरकरार रहा। शुक्रवार को इंडिगो की 1000 के लगभग फलाइट्‍स रद्द हुईं, जबकि आज अहमदाबाद में 19, चंडीगढ़ में 10 उड़ानें रद्द हो गईं, भोपाल में 3 उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि कई अन्य एयरपोर्ट पर भी इंडिगो फ्लाइट्‍स के कैंसल होने की खबरें हैं। इससे देशभर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कई यात्रियों की आंखों में आंसू आ गए। कई हवाई अड्‍डों पर यात्रियों द्वारा हंगामा करने की भी खबरें हैं। दूसरी ओर, विमान यात्री एक्स पर अपनी पीड़ा लगातार बयां कर रहे हैं। 
 
इंडिगो संकट के चलते काउंटर पर जगह-जगह यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। एएनआई ने अहमदाबाद एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला रोते हुए नजर आ रही है। गुवाहाटी, चंडीगढ़, भोपाल आदि सभी शहरों में यही हालात हैं। वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने बताया- मेरे पति का निधन हो गया है पर मैं एयरपोर्ट पर फंसी हूं। मुझे उनके लिए ताबूत ले जाना है। इस महिला के दर्द को शब्दों में बयां जाना नामुमकिन हैं। कई यात्री अलग-अलग कारणों से मुश्किल में फंसे हुए हैं। 
 
आज भी रद्द हो रही हैं उड़ानें : इस बीच, इंडिगो ने देश भर के अधिकांश हवाई अड्डों से सीमित संख्या में उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हालांकि अभी भी ऐसा नहीं कि उड़ानें रद्द नहीं होंगी। चंडीगढ़ में ही 10 उड़ानें रद्द होने की खबरें हैं। अहमदाबाद (19 उड़ानें), चेन्नई, और तिरुवनंतपुरम जैसे कुछ एयरपोर्ट पर 6 दिसंबर को भी कई उड़ानें रद्द हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 
5 दिसंबर सबसे खराब दिन : इंडिगो के सीईओ के मुताबिक 5 दिसंबर सबसे खराब दिन था, इस दिन 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं। हालांकि 6 दिसंबर को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1000 से कम रहने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि परिचालन को पूरी तरह सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा और वह 10 से 15 दिसंबर के बीच अपने सामान्य शेड्यूल पर लौट सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस ऑनलाइन या हेल्पलाइन नंबर (011-24610843, 096503-91859) पर अवश्य जांच लें। 
<

इस देश में एयरलाइंस बेलगाम हैं।

IndiGo ने एक दिन में हजारों उड़ानें रद्द कर दीं- और सरकार चुप!

इलेक्टोरल बांड क्या न करा दे। pic.twitter.com/u9DrVBz2J0

— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) December 5, 2025 >
क्या कहना है सरकार का : नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो के परिचालन संकट के लिए सीधे तौर पर चालक दल (क्रू) के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गलती करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी।
 
क्या कहा कांग्रेस ने : यूथ कांग्रेस ने कहा कि IndiGo लेट नहीं थी… पूरा सिस्टम फेल था! जब देश की 60% उड़ानें एक ही कंपनी पर टिकी हों, तो एक नियम बदलते ही पूरा एविएशन ठप हो जाता है। रिटायर्ड आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने लिखा- इस देश में एयरलाइंस बेलगाम हैं। IndiGo ने एक दिन में हजारों उड़ानें रद्द कर दीं- और सरकार चुप! इलेक्टोरल बांड क्या न करा दे। 
<

Exhausted. Hungry. Helpless. Abandoned.

For the last three days, thousands of Indigo passengers across the country, including Mumbai, have suffered unimaginable distress. At our own airport, families, senior citizens and children stood in queues for hours with NO information,… pic.twitter.com/QTSpqmY0Bj

— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) December 5, 2025 >
थके हुए, भूखे, लाचार : प्रोफेसर एकनाथ गायकवाड़ ने लिखा- थके हुए। भूखे। लाचार। अकेले। पिछले तीन दिनों से, मुंबई समेत पूरे देश में इंडिगो के हजारों यात्रियों को इतनी परेशानी हुई है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे अपने एयरपोर्ट पर, परिवार, बुज़ुर्ग और बच्चे घंटों लाइनों में खड़े रहे, उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली, कोई गाइडेंस नहीं मिला और यहां तक कि पीने का पानी या खाना भी नहीं मिला।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
Show comments

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

केरल में SIR की समय सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने क्यों लिया यह फैसला?

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 6 स्पेशल ट्रेनें चलेगी, 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व