ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी दिसम्बर में

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (19:01 IST)
नई दिल्ली। नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में स्वाती और अजय पिरामल के पुत्र आनंद पिरामल से शादी करेंगी। ये शादी भारत में होगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त रहे हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक पुराना दोस्ती का मजबूत रिश्ता है। आनंद पिरामल भारत की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पिरामल रियल्टी के संस्थापक हैं।
(Photo courtesy: Press note)
पिरामल रियल्टी से पहले आनंद ने ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए 'पिरामल स्वास्थ्य' की स्थापना की थी, जो आज एक दिन में 40,000 से अधिक रोगियों का इलाज कर रही है। वह पिरामल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक भी हैं। इससे पहले आनंद 'इंडियन मर्चेंट चैंबर' की युवा विंग के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष भी रहे।

आनंद ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। उन्हें बिजनेस में युवा संस्कृति को बढ़ावा देने का श्रेय जाता है। उनके पास येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक की डिग्री है और जून में स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में अपना मास्टर पूरा कर लेंगी।

आनंद ने महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा को शादी का प्रस्ताव दिया। इस मौके से जुड़े दोपहर के भोजन के अवसर पर उनके माता-पिता-नीता, मुकेश, स्वाती और अजय-ईशा के ग्रेंड पैरेंट्स, कोकिलाबेन अंबानी और पूर्णिमाबेन दलाल, ईशा के जुड़वां भाई आकाश, छोटे भाई अनंत, आनंद की बहन नंदिनी, पीटर, अन्या, देव और अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख