Hanuman Chalisa

रीयल एस्टेट कंपनी के 40 ठिकानों पर छापा, 700 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Webdunia
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (09:54 IST)
नई दिल्ली। मुंबई की एक रीयल एस्टेट कंपनी के 40 परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारने की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग ने दावा किया है कि उसने 700 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता लगाया है।
 
आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाले सर्वोच्च निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 जुलाई को मुंबई एवं पुणे में रीयल एस्टेट से जुड़े एक प्रमुख समूह के ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी ली गई। हालांकि, इस बयान में समूह की पहचान जाहिर नहीं की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हबटाउन समूह है।
 
बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान विभाग को वाणिज्यिक एवं आवासीय ब्लॉकों की बिक्री पर धन प्राप्ति के सबूत मिले हैं। इसके अलावा फर्जी असुरक्षित ऋण लेने, फर्जी दीर्घावधि पूंजीगत लाभ और कई अन्य लेन-देन में हेरफेर कर करीब 700 करोड़ रुपए की कर अपवंचना की गई।
 
बयान में कहा गया है कि तलाशी में अजीब-गरीब लेनदेन की गुत्थी को पकड़ा जिसमें खातों में हेरफेर करके 525 करोड़ रुपए की आय को गायब कर दिया गया। वहीं आवासीय एवं वाणिज्यिक ब्लॉकों की बिक्री से 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त की गई। इसके अलावा तलाशी में 14 करोड़ रुपये के आभूषण भी पकड़े गए हैं। यह छापे अभी भी चल रहे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख