Hanuman Chalisa

इटली में 45 लाख लोग बाहर तो न‍िकले, लेक‍िन मौत के साये के साथ

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2020 (16:20 IST)
कोरोना वायरस से दुन‍िया में सबसे ज्‍यादा इटली प्रभाव‍ित हुआ है। इटली के लोग मौत का तांडव देख चुके हैं। लेक‍िन हाल ही में इटली ने लॉकडाउन में आंशिक राहत देना शुरू किया है। लॉकडाउन में छूट के बाद इटली में करीब दो माह बाद 45 लाख लोग वापस अपने काम पर लौट रहे हैं।

इसके साथ ही यहां फैक्‍ट्रियों व अन्‍य कंपनियों में काम शुरू करने की अनुमति‍ दी गई है। लेक‍िन इस नई शुरुआत के बाद भी इटली में मौत की दहशत और खौफ साफ नजर आ रहा है।

लोग अपनों की मौतों को भुलाए नहीं भुला पा रहे हैं। बाहर न‍िकलने में वे फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। पूरी सावधानी और सर्तकता के साथ ही लोग बाहर न‍िकल रहे हैं। सोमवार की सुबह यहां की सड़कों पर बसों, कारों व अन्‍य वाहनों की आवाजाही शुरू तो हुई, लेकिन रास्‍तों में वैसा नजारा नहीं है जो कभी हुआ करता था।

बच्‍चों के लिए पार्क खोले गए हैं। र‍िश्‍तेदार आपस में म‍िल रहे हैं, लेकिन दोस्‍तों से फ‍िलहाल दूरी बनी हुई है। ज्‍यादातर दुकानें 18 मई तक बंद रहेंगी। होटल, रेस्‍त्रां और बार आदि में खाना व अन्‍य सामग्रियों को ले जाने की सुविधा है। वहीं स्‍कूलों, सिनेमा और थियेटरों को अनिश्‍चितकाल के लिए बंद हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख