जयपुर साहित्य महोत्सव में चिकित्सक रणदीप गुलेरिया समेत 200 से अधिक वक्ता शामिल होंगे

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (12:19 IST)
नई दिल्ली,  अमेरिकी भाषाविद् नोम चोमस्की, 2020 बुकर पुरस्कार विजेता डगलस स्टुअर्ट, चिकित्सकों रणदीप गुलेरिया, चंद्रकांत लहारिया तथा गगनदीप कांग और संगीतकार टी एम कृष्णा अगले महीने जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) के आगामी डिजिटल संस्करण में 200 से अधिक वक्ताओं में शामिल रहेंगे। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार इस दस दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19-28 फरवरी के बीच होना है। इसमें दुनियाभर के लेखक, कवि, नाटककार, विचारक, राजनेता, पत्रकार और प्रमुख साहित्यकार शामिल होंगे।

इनके अनुसार इस संस्करण में कोविड-19 महामारी पर एक विशेष सत्र का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, चंद्रकांत लहारिया और गगनदीप कांग कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से संबंधित चर्चा में भाग लेंगे।

महोत्सव की निदेशक नमिता गोखले ने बताया, ‘‘जयपुर साहित्य महोत्सव 2021 के वास्ते कार्यक्रम बनाने पर काम करना एक दिलचस्प चुनौती है। हम अपने बदलते समय को देखते हैं और वर्तमान तथा अतीत के चश्मे से भविष्य को समझने की कोशिश करते हैं। हमारी हाइब्रिड डिजिटल पहुंच ने कई संभावनाओं को खोल दिया है।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख