कांग्रेस ने पूछा सवाल, पीएम मोदी बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (11:53 IST)
Congress's question to Modi: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि वहां सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री आज जम्मू में हैं। उन्हें इन 4 सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए। जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है? भाजपा जम्मू के लोगों से किस बात का बदला ले रही है? केंद्र सरकार के प्रशासन में नशीले पदार्थों की तस्करी में तेजी से वृद्धि क्यों हुई है? जम्मू-कश्मीर में शासन व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो गई है?ALSO READ: CM धामी ने झारखंड में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या बोले?
 
रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद पर अपने एकाधिकार का दावा करती है, लेकिन उसने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। 2024 की शुरुआत के आसपास प्रशासन ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र में 4 सक्रिय आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटकर 31 हो गई है। अब एक चौंकाने वाला आंकडा पेश करते हुए अधिकारियों का कहना है कि लगभग 50 से 60 आतंकवादी हैं जिन्होंने अप्रैल-मई में जम्मू के अंदरूनी हिस्सों में घुसपैठ की है।ALSO READ: CM धामी ने झारखंड में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या बोले?

999
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकवादी गतिविधि में वृद्धि के भयानक परिणाम हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में हमने उन क्षेत्रों में आतंकवादियों की उपस्थिति देखी है जिन्हें आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था। हमारे सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि जब नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री शपथ ले रहे थे, लगभग उसी समय रियासी में एक आतंकवादी हमले में 9 निर्दोष तीर्थयात्रियों की जान चली गई। रमेश ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के प्रशासन ने इस सुरक्षा स्थिति को संभालने में अक्षमता दिखाई है।ALSO READ: MSME तबाह, एकाधिकार मॉडल ने नौकरियां छीनीं, राहुल गांधी ने साधा मोदी पर निशाना
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति में रक्षा मंत्रालय और इसकी गलत सोच वाली अग्निपथ योजना का भी योगदान है जिसने जम्मू में सेना भर्ती में रुचि को व्यवस्थित रूप से कम कर दिया है जबकि जम्मू सेना के लिए ऐतिहासिक रूप से एक प्रमुख भर्ती केंद्र रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को क्यों कमजोर होने दिया?(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख