गोलीबारी की घटना में घायल छात्र के इलाज का खर्च उठाएगा जामिया

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (07:53 IST)
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने गुरुवार को कहा कि विश्वविद्यालय जामिया नगर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए छात्र शादाब फारुक के इलाज का खर्च उठाएगा।
 
अख्तर ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया घायल छात्र के इलाज का भुगतान करेगा और उसके लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने स्थिति को समझदारी से संभाला, जवाबी कार्रवाई नहीं की।
ALSO READ: जामिया में फायरिंग पर भड़कीं प्रियंका, कहा- जब मंत्री और नेता उकसाएंगे तो सब मुमकिन
कुलपति ने कहा कि पुलिस देखती रही, व्यक्ति ने पिस्तौल लहराई और हमारे छात्र को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि घटना ने पुलिस में हमारे यकीन को हिला दिया है। इस बीच हमले का विरोध करने के लिए सैकड़ों लोग गुरुवार रात को आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर जमा हो गए।
 
प्रदर्शनकारियों में छात्र समूह भी शामिल थे जिन्होंने सीएए के खिलाफ नारेबाजी की। जामिया नगर में गुरुवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाए जाने से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जनसंचार का छात्र फारुक घायल हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब नितीश कुमार वंशवाद की बेल बढ़ाने की तैयारी में

LIVE: हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस नेत्री का शव

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

अगला लेख