जदयू नेता ने किया दावा- अगर नीतीश-अखिलेश ने साथ किया प्रचार तो 20 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (08:22 IST)
पटना। नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की खबरों से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जदयू नेता ललनसिंह ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गठजोड़ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में ताकतवर भाजपा को मात दे सकता है। दोनों नेताओं से साथ प्रचार करने से भाजपा 65 से 20 सीट पर सिमट जाएगी।

ALSO READ: फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार
जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने यहां यह दावा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि वास्तविक नेता नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव पड़ोसी राज्य में लड़ें। 
 
जदयू प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के रूप में हमारे मुख्यमंत्री के लिए सबसे उत्साही मांग फूलपुर से आई है। इसी तरह की मांग अंबेडकर नगर और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। चुनाव एक साल से अधिक दूर हैं, इसलिए हम ऐसी मांगों को स्वीकार या अस्वीकार करने के संदर्भ में अभी नहीं सोच रहे हैं।
 
ललन सिंह ने संकेत दिए कि उनकी पार्टी मुलायम सिंह यादव द्वारा स्थापित सपा के साथ गठजोड़ करना चाहेगी, जिनसे कुमार अपनी हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और अखिलेश यादव अगर मिलकर यूपी में प्रचार करते हैं तो भाजपा 65 से 20 सीट पर पहुंच जाएगी।
 
क्या बोली सपा : कई समाजवादी पार्टी के नेताओं का मानना है कि अगर नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्हें पहले सपा और अखिलेश यादव से चर्चा करना चाहिए। हालांकि मीडिया खबरों की माने तो अखिलेश ने ही नीतीश को यूपी में अपनी पसंद की सीट पर चुनाव लड़ने को कहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख