Hanuman Chalisa

जेईई मेन का परिक्षा परिणाम, अब जल्द करों एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (08:56 IST)
सीबीएसई ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा पास करने वाले छात्र आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए 2 मई से जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
 
जेईई मेन में आंध्रप्रदेश के सूरज कृष्णा ने 360 में से 350 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। देश के 23 आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा में टॉप रैंक लाने वाले लगभग 2 लाख 24 हजार छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
 
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन : यह रजिस्ट्रेशन 2 मई से 7 मई तक चलेगा। 8 मई को पंजीकरण की फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि है। छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा के ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जेईईएडीवी डॉट एसी डॉट इन पर पंजीकरण करना होगा। 
 
20 मई को परीक्षा होगी: जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो परीक्षाएं देनी होंगी। पहली परीक्षा 20 मई को सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। दूसरी परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। 
 
10 जून को परिणाम : जेईई एडवांस परीक्षा देने वाले छात्रों को 25 मई को उत्तर की कॉपी मिल जाएगी। इसके बाद 29 मई को परीक्षा की सही उत्तर कुंजी जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 10 जून 2018 को छात्रों का आधिकारिक परिणाम परिणाम रैंक के साथ जारी होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख