हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से भड़की JMM, आज झारखंड बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (08:55 IST)
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई आदिवासी संगठनों ने गुरुवार को राज्य बंद का आह्वान किया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय टिर्की ने कहा कि राज्य के 15-20 आदिवासी संगठन बंद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जांच में ईडी के साथ सहयोग करने के बावजूद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। हम इसका विरोध करते हैं।
 
टिर्की ने कहा कि बंद से आपात सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा और अगर स्कूल गुरुवार को खुलते हैं तो हम उनमें बाधा नहीं पहुंचाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 7 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख