कल्पना को पहली ही नजर में भूपेन हजारिका से हो गया था प्यार

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (20:09 IST)
नई दिल्ली। प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका हमेशा चाहते थे कि उनकी और कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी को लोगों के सामने आनी चाहिए, क्योंकि यह रूढ़िवादी समाज में विशेष और अनोखी थी। फिल्मकार लाजमी ने अपने संस्मरण में यह बात लिखी है।
 
 
लाजमी का मुंबई में रविवार तड़के 64 साल की उम्र में निधन हो गया। वे और भूपेन हजारिका 40 साल हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे।
 
हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा 'भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम' में लाजमी ने कहा है कि मेरी उनके साथ नजरे मिलीं और पहली नजर में प्यार हो गया... इसका प्रतिबिम्ब मैंने 40 साल बाद भी मैंने उसकी आंखों में देखा, जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।
 
हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आए। ...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं।
 
उन्होंने लिखा है कि भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख