Hanuman Chalisa

कन्हैया कुमार पर बेगूसराय में हत्या के प्रयास का मुकदमा, हो सकती गिरफ्तारी

Webdunia
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (12:31 IST)
पटना। बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार और बजरंग दल समर्थकों के बीच मंगलवार शाम हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने कन्हैया के खिलाफ हत्या का प्रयास और दंगा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।
 
 
जानकारी के मुताबिक, कन्हैया के खिलाफ यह मुकदमा बजरंग दल के संयोजक शुभम भारद्वाज की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दल के कार्यकर्ता पर कन्हैया समर्थकों ने जानलेवा हमला किया, जिससे कार्यकर्ता सानू के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो कि गैर जमानती है। ऐेसे में कन्हैया की या तो गिरफ्तारी होगी या फिर उन्हें सरेंडर करना होगा।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम हुई इस मारपीट में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। साथ ही वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। जिस समय यह घटना घटी उस समय कन्हैया अपने समर्थकों के साथ मंसूरचक में सभा कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच, भगवानपुर के दहिया के निकट बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख